परिजन नीद में सोते रहे, चोर ले उड़े एक लाख का माल

0
शिवपुरी। नरवर के ग्राम सिमरिया में शनिवार की रात अज्ञात चोर उस समय एक मकान के ताले तोड़कर एक लाख का माल चुराकर ले गए जब घर के सभी लोग सो रहे थे।

चोर घर में से 35 हजार की नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। घटना के अगले दिन परिजनो को चोरी की घटना क पता लगा। बाद में पुलिस को सूचना दी गई जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सिमरिया में रहने वाला लच्छी पुत्र कल्याण सिंह रावत बीते 31 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था।

इसी दौरान रात में करीब १२ बजे अज्ञात चोर मकान में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमे र ाी सोने की चूडिय़ा, बाले, झुमकी, चांदी की पायल, करधनी, एक सोने का हार और 35 हजार रूपए नकदी मिलाकर एक लाख का माल चोरी कर लिये। रविवार को सुबह परिजनो को घटना की जानकारी लगी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!