शिवपुरी। शहर के सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका उदघाटन मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन करेगें।
विद्यापीठ के व्यवस्थापक श्री राजेश लिटोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी विद्यापीठ को इस बार एक साथ प्रान्तीय, क्षेत्रीय एवं अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन का अवसर प्राप्त हो रहा है।
दिनांक 28 नव बर 2015 को प्रान्तीय, 29 नव बर 2015 को क्षेत्रीय व 01 दिस बर 2015 से 03 दिस बर 2015 के मध्य राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
इन प्रतियोगिओं मेें विद्या भारती संगठन के विद्यालयों में पढने वाले कुश्ती के प्रतिभागी भाग लेगें। इस कार्यक्रम में मु य अतिथि श्रीमती माया सिंह जी, महिला एवं बाल विकास मंत्री मध्य प्रदेश शासन उपस्थित रहेगीं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।