गांधी कॉलोनी में चोरी, 2 लाख का माल गायब

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के पॉश इलाके गांधी कॉलोनी के एक सूने मकान का तोडकर साने-चांदी और नगदी सहित 2 लाख रूपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया है कि मकान मालिक रात 2 बजे शिवपुरी लौटे तो उससे पूर्व ही चोरो ने घटना को अंजाम दे दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती उमा मिश्रा अपने पुत्र और पुत्र वधु के साथ ग्वालियर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर में ताला लगा कर गई हुई थी। इसी बीच रात्रि में कोई अज्ञात चोर ने उनके मुख्य दरबाजे का ताला तोड़ दिया और घर में प्रवेश कर गए।

घर में रखे लॉकर तोड़कर उस में रखा 6 तौला सोना और पर्स में रखे 15 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिये। रात्रि करीब दो बजे जब श्रीमती मिश्रा घर पहुंची तो घर के अंदर की लाईट जली थी और दरबाजा अंदर से बंद था। बाद में दरवाजे में धक्का देकर उसे खोला और अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। वहीं उनके बेड पर एक सब्बल पड़ा था। जिसे रात्रि में पुलिस ने जप्त कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!