सिंध और मुआवजे के लिए 5 कांग्रेसी आज उपवास पर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिंध जलावर्धन योजना के शीघ्र क्रियान्वयन और सूखा प्रभावित किसानों को राहत पैकेज दिए जाने हेतु कांग्रेस का धरना 31 अक्टूबर से शुरू हो गया है। और इसी क्रम में आज 5 कांग्रेसी धरना स्थल पर बैठकर उपवास कर रहे है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि धरने के दूसरे दिन पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, निगरानी समिति के जिला संयोजक खलील खान, केएल राय, सुरेन्द्र मिश्रा और अशरफ सहित पांच कांग्रेसी उपवास पर बैठे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन धरना स्थल पर पांच कांग्रेसी उपवास पर बैठेंगे। अभी इस धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक गणेश गौतम, हरिबल्लभ शुक्ला, श्रीप्रकाश शर्मा, नपं कोलारस अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, अशोक ठाकुर, रामकुमार शर्मा, अब्दुल रफीक खान अप्पल, सफदरबेग मिर्जा, पदम चौकसे, महिला कांग्रेस में सेवादल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति यादव, उपाध्यक्ष पुष्पा वैश्य, राधा ओझा मौजूद रही। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!