अब ग्रामीण युवाओ की दी जाऐंगी गांव और देश का विकसित करने की डिग्री

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रत्येक ग्रामीण युवा यदि अपने गांव के विकास का संकल्प लें तो देश के विकास को नहीं रोका जा सकता। गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है।

उक्त उदगार सामाजिक संस्था जनअभियान परिषद के राज्य सलाहकार राघवेन्द्र गौैतम ने मु य अतिथि की हैसियत से मु यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत आज से महात्माँ गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय तथा जनअभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में प्रारंभ हुये पाठ्क्रम के शुभारंभ समारोह में व्यक्त किये।

समारोह की अध्यक्षता जहां शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव ने की। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अजय खैमरिया और पत्रकार अशोक कोचेटा की उपस्थिति रही।

शिवपुरी के साथ-साथ प्रदेश भर के 313 ब्लॉकों में पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रत्येक ब्लॉक में 40 युवाओं को प्रवेश दिया गया।

मु य अतिथि राघवेन्द्र गौतम ने काफी विस्तार के साथ इस कार्यक्रम की खूबियां गिनाई और कहा कि इससे गांव-गांव में नेतृत्व का विकास होगा। यहां से शिक्षित युवा अपने-अपने गांव जाकर उसके विकास के विषय में चिंतन करेंगे।


श्री गौतम ने इसे मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक अच्छी सोच बताया और कहा कि इससे ग्रामीण युवाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए विशिष्ट अतिथि अजय खैमरिया ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति में कुछ न कुछ प्रतिभा होती है, लेकिन पहचाने न जाने के कारण गुमनामी में लोग दुनिया में आते हैं और विदा हो जाते हैं।


इसे पहचानते हुए जनअभियान परिषद ने युवाओं की प्रतिभाओं को आगे लाने और उसे तरासने का काम प्रारंभ किया है। मु यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम इसी दिशा में कार्य कर रहा है। इस कोर्स का उद्देश्य प्रतिभाओं का समाज हित में उपयोग करना है।

विशिष्ट अतिथि अशोक कोचेटा ने कहा कि इस कोर्स में शामिल हो रहे युवा भाग्यशाली हैं, जो प्रशिक्षित होकर भौतिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी उपयोगिता साबित कर इंसान होने की सार्थकता सिद्ध कर सकते हैं।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य अशोक श्रीवास्तव ने जनअभियान परिषद की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सोच गांव-गांव में विकास की धारा को आगे बढ़ाना है।

श्री श्रीवास्तव ने युवाओं को बताया कि यह उपयोगी कार्यक्रम है और इसे सफलता पूर्वक संपन्न युवा समाज और राष्ट्र हित में अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन जनअभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन ने किया।

आखिर क्या है यह पाठ्यक्रम
जनअभियान परिषद के सलाहकार राघवेन्द्र गौतम ने बताया कि मु यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत जनअभियान परिषद महात्माँ गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय के माध्यम से पूरे प्रदेश में तीन वर्षीय व्हीएसडब्लू (वैचलर ऑफ सोशल सर्विस)का संचालन कर रहा है।

प्रदेश के 313 ब्लॉक में इस कोर्स का आज से शुभारंभ हो गया हैं। प्रत्येक ब्लॉक से 40 युवाओं को शामिल किया गया है। जिनमें प्रत्येक गांव से एक युवा है। इस कोर्स में शामिल युवाओं में कुछ जनअभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति के सदस्य हैं।

प्रत्येक वर्ष इस कोर्स में  40 दिन प्रति रविवार को कक्षायें लगेंगी। प्रथम वर्ष सफलता पूर्वक संपन्न करने पर युवा को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दो वर्ष पूर्ण करने पर डिप्लोमा तथा तीन वर्ष पूर्ण करने पर डिग्री दी जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!