शिवपुरी। शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में चार अक्टूबर से दो दिवसीय महिला अधिकारों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला होगी। इस कार्यक्रम में मु य अतिथि के रूप में जहां जीवाजी विश्व विद्यालय की कुलपति संगीता शुक्ला उपस्थित रहेंगी।
वहीं अध्यक्षता आगरा विश्व विद्यालय की प्राध्यापिका विनी जैन करेंगी। कार्यशाला में कलेक्टर राजीवचन्द्र दुबे और प्रो. एपीएस चौहान की भी विशेष रूप से उपस्थिति रहेगी।
प्राचार्य श्रीमती अनीता जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यशाला में महिला अधिकारों पर जागरूकता, महिला वादी आंदोलन के विकास और वर्तमान स्थिति, ग्वालियर च बल संभाग में महिलाओं की समस्याओं और वर्तमान स्थिति पर इस कार्यशाला में चर्चा होगी।
इसके अतिरिक्त महिलाओं से लैगिक भेदभाव, महिला आरक्षण की आवश्यकता, लिंगआधारित भ्रूण हत्या, लिंग और विकास सहित महिला अधिकारों से जुड़े कई मुददों पर विद्वान वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किये जाएंगे। कार्यशाला में प्रशासन महिला बालविकास, शिवपुरी के समस्त गैर सरकारी संगठनों, व्यक्तियों आदि का भी विशेष सहयोग रहेगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।