शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जामखो में विगत दिवस एक युवक ने एक नाबालिग बालिका के साथ उस समय छेड़छाड़ कर दी जब वह गांव में स्थित हैण्डपंप से पानी भरकर अपने घर वापिस लौट रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 सहित पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका विगत दिवस गांव के हैण्डपंप से पानी भरकर वापिस अपने घर लौट रही थी जहां गांव के रहने वाले आरोपी कल्लन पुत्र भंता जाटव ने बालिका को रोक लिया और उसके साथ अश£ील हरकतें शुरू कर दीं।
बालिका के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में बालिका ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिस पर परिजनों ने कल थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
