सुअर प्रेमी नपाध्यक्ष पर बिफरे कादरी

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष हाफिज इरशाद अहमद कादरी एक समाचार पत्र में छपे नपा अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह के बयान पर बिफरे हैं।

जिसमें बकौल कादरी, श्री कुशवाह ने सूअर को इंसान बताया था। श्री कादरी के अनुसार मुन्ना लाल ने कहा था कि सूअर भी इंसान हैं। उन्हें कैसे मारा जा सकता हैं। श्री कादरी के अनुसार उक्त टिप्णी शहर की जनता को क्षुब्ध करने वाली हैं।