घीसा बंजारा की गिरफ्तारी के बाद मुखिया बन गया था मैहरू

शिवपुरी। कल शिवपुरी पुलिस ने एक बडी सफलता 30 हजार के ईनामी डकैत मैहरू बांजारा को जिंदा पकडने में की रूप में की है बताया गया है कि इस डकैत ने शिवपुरी-ग्वालियर जिले के करहिया, आरौन, सुभाषपुरा, गोपालपुर और पोहरी थाना क्षेत्रो में वारदातो को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार डकैत घीसा बंजारा की गिरौह मे यह खूखार डाकू मैहरू पुत्र रामदयाल बंजारा उम्र 35 वर्ष निवासी चैतगांव थाना करहिया जिला ग्वालियर ने एक सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था। और यह डकैत घीसा बंजारा के साला था।

गिरोह के गैंगलीडर घीसा बंजारा का साला होने के कारण घीसा के बाद मोहरू की ही चलती थी अपने जीजा घीसा के पुलिस द्ववारा पकडे जाने के बाद इसने अपने गिरौह की कंमान संभाल ली थी।

शिवुपरी पुलिस की गोली से घायल हुए डकेत मोहरू बंजारे पर जिले के सुभाषपुरा,गोपालपुर और पोहरी थाने में डकैती,अपरहरण,लूट और हत्या का प्रयास जैसे 08 गंभीर मामले दर्ज है।