भाजपा के मार्गदर्शन मंडल घोषित

0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के आदेशानुसार संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी व संगठन मंत्री श्याम महाजन के निर्देशन में भाजपा शिवपुरी जिले के उचित मार्गदर्शन व कार्य गति विस्तार परामर्श हेतु मार्गदर्शन मंडल का गठन किया गया है।

इसमें लक्ष्मीनारायण गुप्ता पूर्व मंत्री, घनश्याम भसीन, शीतलचंद्र मिश्रा, राजेन्द्र निगम, डॉ प्रभाकर लंवगीकर, देवेन्द्र जैन , ओमप्रकाश खटीक, नरेन्द्र बिरथरे, महाराज सिंह, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण व्यास, महेश पांडेय को रखा गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया है कि पार्टी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में ही पार्टी के विस्तार व गति के लिए कार्य करेगे।

Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!