संजीव पुरोहित बने ब्राह्मण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष

0
शिवपुरी। युवा ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद कुमार  द्वारा पिछोर निवासी संजीव पुरोहित को ब्राह्मण परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उक्त निर्णय आगरा उत्तर प्रदेश के रेणुकाधाम स्थित परशुराम मंदिर पर हुई बैठक में लिया गया। श्री पुरोहित के मनोनयन पर समाज बंधुओं ने उन्हें बधाईयां प्रेषित की हैं।

अपने मनोनयन पर श्री पुरोहित ने ब्राह्मण परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं उन्होंने समाज के पिछड़ेपन को दूर करने युवाओं के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि वह युवा टीम के साथ मिलकर ब्राह्मण परिषद को मजबूत बनायेंगे।  श्री पुरोहित के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष केबी शर्मा लालू, कृष्णकुमार चौबे सहित उनके ईष्टमित्रों और समाजबंधुओं ने बधाईयां दीं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!