सरकारी जमीन को जोतने की मना करने पर वन आरक्षक से मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सुरवाया के ग्राम मौह मदपुर में स्थित सरकारी वन भूमि पर खेती कर रहे लोगो को बीते रोज एक वन आरक्षक ने रोका तो उक्त लोगो ने आरक्षक के साथ जमकर मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगो के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम मौह मदपुर में रहने वाले शेरसिंह, रूपसिंह व एक ट्रैक्टर का मालिक तीनो मिलकर बीते रोज वन भूमि पर खेती कर रहे थे।

जब इसकी सूचना वन आरक्षक मेहरबान राजपूत को मिली तो वह मौके पर पहुंचा और तीनो से वन भूमि पर खेती करने से मना किया।

 इसी बात को लेकर विवाद हो गया और तीनो ने मिलकर आरक्षक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!