शहर कांग्रेस अध्यक्ष जैन की हुज्जत पर दो फाड़ हुई कांग्रेस

Updesh Awasthee
0


शिवपुरी। कल माधवचौक चौराहे पर कांग्रेसियों के पुतले दहन कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन के साथ जब देहात थाना टीआई संजीव तिवारी ने बेइज्जती की। उस दौरान कांग्रेसी चुप रहे, लेकिन अब जहां युवा कांग्रेेसियों ने पुलिस व्यवहार के खिलाफ मुंह खोलना शुरू कर दिया है। पुलिस की शिकायत से श्री सिंधिया को अवगत कराया, वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने टीआई तिवारी को क्लीन चिट दी है और कहा है कि उन्होंने कोई दुव्र्यहार नहीं किया।

सिर्फ गलतफहमी के कारण यह घटना घटित हुई। इस पूरे मामले में कांग्रेस की फूटन और अंतर्विरोध खुलकर सामने आ गये हैं।

जिपं सदस्य योगेन्द्र रघुवंशी ने साफतौर पर कहा कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान लगभग सभी कांग्रेसी चुप रहे और उन्होंने विरोध दर्शाने का साहस नहीं दिखाया। उन्होंने स्वयं बीच में पड़कर इस मामले को सुलझाया। कांग्रेस नेता हरवीर सिंह रघुवंशी भी मामला शांत करने वालों में शामिल रहे।

25 कांग्रेस सांसदों के लोकसभा से निलंबन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला कांग्रेस ने शिवपुरी में भी पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसी एक-एक कर पहले दो पुतले लेकर जिन पुतलों पर भारत का हिटलर और लोकतंत्र का हत्यारा जैसे शब्द लिखे हुए थे।

उन पर किसी का नाम नहीं था। दो पुतला दहन के बाद कांग्रेसी तीसरा पुतला लेकर माधवचौक पर आये उस समय भारी सं या में पुलिस बल वहां मौजूद था। बताया जाता है कि उसी दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन ने पुतले पर कुछ लिखना शुरू किया और वे पहला अक्षर म ही लिख पाये थे उसी दौरान टीआई संजीव तिवारी ने बलपूर्वक उन्हें रोक दिया।

आंखें तरेरते हुए उनके गिरवां में हाथ डाल दिया और धकिया दिया। जिससे श्री जैन पुतले पर आगे कुछ नहीं लिख सके। उस समय उनके नजदीक कांग्रेस नेता खलील खान, कपिल भार्गव, जीतू रघुवंशी, आलोक शुक्ला आदि खड़े हुए थे लेकिन किसी ने भी विरोध व्यक्त नहीं किया।

आमोल जैन पुतले पर ललित मोदी का नाम लिख रहे थे: रामसिंह यादव
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने इस बात से इनकार किया कि टीआई संजीव तिवारी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन से कोई दुव्र्यवहार किया है। श्री यादव ने कहा कि असल में राकेश जैन पुतले पर ललित मोदी का नाम लिख रहे थे।

लेकिन टीआई तिवारी को लगा कि वह नरेन्द्र मोदी का नाम लिख रहे हैं इसीलिए टीआई ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए श्री जैन को रोका। कुल मिलाकर गलतफहमी के कारण यह घटना हुई है और हमें पुलिस से कोई शिकायत नहीं है।

टीआई ने भाजपा कार्यकर्ता की तरह व्यवहार किया: आलोक शुक्ला
शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कल की घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि पुलिस का रवैया आम नागरिक की सुरक्षा करने वाली और लॉ एण्ड ऑर्डर को बनाये रखने वाली एजेंसी न होकर भाजपा कार्यकर्ता के समक्ष रहा है।

जिस तरह पुलिस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन की गिरेवां में हाथ डाला और उन्हें पुतला दहन करने से रोका इस तरह की अभद्रता दुर्भाग्यपूर्ण है।

सत्ता पक्ष की मनमानी का प्रतीक है पुलिस का व्यवहार: विजय शर्मा
युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कल के घटनाक्रम में पुलिस के व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि सत्तापक्ष के इशारे पर यह घटना की गई है।

लोकतंत्र में अहिंसक तरीके से विरोध व्यक्त करने का अधिकार नागरिकों को होता है लेकिन पुलिस ने अहिंसक तरीके से चलाये जा रहे आंदोलन को जिस ढंग से कुचलने का प्रयास किया उसकी जितनी निंदा की जाये उतनी कम है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन से दुर्व्यवहार की निंदा हरवीर सिंह रघुवंशी, कपिल भार्गव आदि कार्यकर्ताओं ने भी की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!