शिवपुरी। बीती रात्रि चंद्रमोले महादेव मंदिर पर दो युवकों द्वारा शराब पीकर मंदिर की पवित्रता खत्म करने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया और उनके खिलाफ 34(6) पुलिस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित भगवान शिव के मंदिर पर रात्रि करीब 10 बजे दो युवक मंदिर के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे।
जिससे मंदिर की पवित्रता भंग हो रही थी यह कृत्य वहां कुछ भक्तों ने देखा तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर कोतवाली टीआई संजय मिश्रा अपने दल बल के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों शराबी किशोर सिंह राजपूत और राजू यादव को पकड़ लिया और दोनों को थाने ले गये।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।