शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के नई तहसील के पास विगत दिवस घर में रखी दो बाइकों को जलाने के मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया था। जब इस घटना की जांच की गई तो उसमें पड़ोस में रहने वाले युवक आरोपी निकला जिसका नाम प्रकरण में जोड़ दिया गया है।
विदित हो कि छह जुलाई की रात्रि दिनेश दुबे के घर में रखी एक स्कूटी क्रमांक एमपी 33 एमए 8366 और एक अपाचे वाहन में अचानक आग लग गई थी जिस मामले में पुलिस ने 436 का प्रकरण अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कर लिया था।
जिसकी पुलिस ने जांच की तो ज्ञात हुआ कि आरोपी आयुष पुत्र विनोद शर्मा निवासी करैरा ने ईष्र्यावश उक्त दोनों वाहनों में आग लगा दी थी। पुलिस अब आरोपी युवक की तलाशी में जुट गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।