ससुरालियों ने दहेज के लिए कृष्णा को घर से निकाला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में दहेजलोभियों ने अपनी बहू को इसलिए घर से निकाल दिया क्योंकि वह ससुरालियों के दहेज की मांग पूरी नहीं कर पा रही थी। मारपीट और दहेजलोभियों की प्रताडऩा से तंग आकर बहू ने पुलिस की शरण ली और पति, सास व ससुर के विरूद्ध दहेज एक्ट का मामला दर्ज करा दिया।

पुलिस ने बहू की शिकायत पर आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 498  ए व 323 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के ढीमर मोहल्ला गण्ेाश मंदिर के निकट निवास करने वाली कृष्णा पत्नि जितेन्द्र शिवहरे 25 वर्ष अपने सुसरालियों के साथ राजीखुशी से रह रही थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से उसे आए दिन ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे।

कृष्णा के साथ ना केवल उसका पति जितेन्द्र बल्कि सास गीता व ससुर सुखदेव राय भी उसे तंग कर मारपीट करने लगे। जब वह विरोध करती तो परिजन उसे ना-नाप्रकार से प्रताडि़त करते। आए दिन ससुरालियों की प्रताडऩा से तंग आकर कृष्णा ने ससुरालियों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस ने कृष्णा की रिपोर्ट पर पति जितेन्द्र राय, सास गीता व ससुर सु ादेव राय के विरूद्ध दहेज एक्ट की धारा 498 ए व मारपीट की धारा 323 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!