शिवपुरी। पिछोर के बीजासेन मंदिर के पास झाडिय़ो में लघु शंका के लिए गई एक महिला रामवती (34) पत्नी कोमल प्रजापति निवासी वाचरौन चौराहा के हाथ में बंदूक की गोली लग गई।
बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार के 5 अन्य सदस्यों के साथ मंदिर के पास से आज शाम को करीब 9 बजे गुजर रही थी इसी दौरान महिला सड़क किनारे स्थित झाडिय़ो में टॉयेलेट करने चली गई जहां जैसे ही वह उठी तो न जाने कहा से एक गोली सीधे महिला के हाथ में लग गई।
महिला को घटना के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है कि आखिर यह गोली किसने चलाई और क्यों। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आंशका जताई जा रही है कि किसी ने बंदूक से फायर की टेस्टिंग की और इसी दौरान यह घटना हो गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।