दूधियों की हड़ताल: 60 रुपए तक बिका दूध, प्रशासन मौन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में आज दूधियों ने हड़ताल कर डाली। किल्लत के चलते बाजार में दूध की खुलकर काला बाजारी हुई। भैंस का दूध 60 रुपए लीटर तक बिका लेकिन प्रशासन ने इस कालाबाजारी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। प्रशासन को यह भी जानकारी नहीं है कि कल क्या होने वाला है।

वर्षा ऋतु को देखते हुए डेयरी संचालकों ने जब दूधियों से लिये जाने वाले दूध के दाम दो रुपये लीटर कम कर दिये तो कुपित होकर दूधियों ने आज दूध की हड़ताल कर दी जिससे शहर में आज दूध नहीं आया और दूध की एक एक बूंद के लिए जनता एवं उपभोक्ता परेशान रहे।

जनता की इस परेशानी को देखते हुए जिनके पास दूध का स्टाक था उन्होंने 42 रुपये लीटर तक में दूध का विक्रय किया। दूध की हड़ताल से उन घरों में खासी परेशानी देखी गई जहां छोटे छोटे बच्चे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष जुलाई माह में दूधियों से लिये जाने वाले दूध के दाम दो रुपये लीटर डेयरी संचालक कम कर देते हैं। इसी कड़ी में जब डेयरी संचालकों ने 32 रुपये लीटर के स्थान पर दूधियों को 30 रुपये लीटर भुगतान किया तो दूधिये हड़ताल पर उतारू हो गए।

उनके दो तर्क हैं एक तो अभी बरसात शुरू नहीं हुई है। ऐसे में दूध के दाम कम किये जाने का कोई औचित्य नहीं है। दूसरा तर्क यह है कि पहले ही डेयरी संचालक 32 रुपये लीटर के स्थान पर 4 रुपये लीटर मुनाफा कमाकर 36 रुपये लीटर आम उपभोक्ता और जनता को दूध का विक्रय कर रहे हैं।

इस तरह से अब उन्हें 4 रुपये के स्थान पर 6 रुपये लीटर का मुनाफा मिल रहा है ऐसे में उनका पेट काटे जाने का कोई आधार नहीं है। दूधियों की मांग है कि दूध के दाम पूर्व की भांति 32 रुपये लीटर यथावत रखे जाएं और जब बरसात हो तथा हरियाली छा जाये तब दूध के दाम कम किये जाएं।

अपनी मांग के समर्थन में शहरभर में आज दूध की सप्लाई नहीं हुई और नगर में दूध का टोटा पड़ गया। कल दूधिया संघ और डेयरी संचालक दूध के दामों को लेकर उलझ गए थे और उनका यह विवाद अपर कलेक्टर जेएडयू शेख के पास पहुंचा जहां दोनों संघों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की गई लेकिन दोनों अपनी अपनी मांग पर अड़े रहे बाद में दूधिया संघ ने डेयरी संचालकों को दूध न देने का ऐलान कर दिया।

दूधियों का कहना है कि डेयरी संचालक उनका दोहन कर रहे हैं। दूधियों का तर्क है कि गर्मियों के मौसम में पशुओं को हरा चारा नहीं मिलता है जिससे पशु दूध कम देते हैं। दूधियों का डेयरी संचालकों से इस संबंध में अनुबंध भी हुआ था जिसका डेयरी संचालक उल्लंघन कर रहे हैं।

आज दुध की किल्लत को लेकर सॉची दुग्ध उत्पाद ग्वालियर ने अपना आज एक टैंकर दूध एक्स्ट्रा मगवाया जो हाथो-हाथ बिक गया।

60 रुपये तक बिका गाय और भैंस का ताजा दूध
शिवपुरी में गाय और भैंस का ताजा दूध उपभोक्ता को उसके समक्ष ही निकालकर दिया जाता है और इसके ऐवज में उससे 50 रुपये लीटर का भुगतान लिया जाता है लेकिन दूधियों की हड़ताल का फायदा उठाकर गाय और भैंस का ताजा दूध 50 रुपये के स्थान पर 60 रुपये लीटर तक बिका।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!