आश्वासन सुन भड़के युवक ने कूट दिया पटवारी को

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के हल्का नंबर 39 के पटवारी जयकुमार दुबे की एक युवक ने उस समय मारपीट कर दी जब वह ग्राम पारौच में नहर की जांच करने के लिए पहुंचे थे।

आरोपी को शिकायत थी कि पटवारी ने उसकी जमीन से संबंधित प्रकरण को नहीं निपटाया और इसी के चलते यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने इस मामले में पटवारी की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 353 शासकीय कार्य में बाधा सहित 188, 332 का  प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी जयकुमार दुबे पुत्र लाडली मोहन दुबे ग्राम पारौच में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां से वह नहर की जांच करने के लिए पहुंचे तभी ग्राम बंजरयाऊ का रहने वाला युवक सिरनाम लोधी वहां पहुंच गया।

उसने पटवारी से शिकायत की कि अभी तक उसकी जमीन का प्रकरण नहीं निपटा है जिससे वह बहुत परेशान है। जिस पर पटवारी ने उसे आश्वासन दिया कि जल्द ही उसका प्रकरण निपटा दिया जाये।

यह आश्वासन सुन युवक भड़क गया और उसने पटवारी दुबे को गालियां देना शुरू कर दी और उनकी कॉलर पकड़कर मारपीट करना शुरू कर दी। बाद में पटवारी दुबे वहां से भागकर वापस पिछोर आ गये और कल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!