शिवपुरी। शहर के हृदय स्थल हलवाई खाने में चांदी सोने की गलाई करने वालों के सामने सीवर का चै बर पिछले तीन दिनो से उफन रहा है। सीवर की गंदगी सड़क पर फैलकर नागरिकों का जीना मुश्किल कर रही है।
खासतौर पर उस इलाके के दुकानदार और रहवासी परेशान हैं। मंदिर जाने वाले लोगों को भी गंदगी के बीच गुजरना पड़ रहा है लेकिन पीएचई लापरवाह बनी हुई है और चै बर
की सफाई की ओर उसका कोई ध्यान नहीं है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हलवाई खाने में पुरानी सीवर लाइन का मेंटीनेंस पीएचई करती है। नगरपालिका पीएचई को जि मेदार बताकर हाथ खड़े कर लेती है लेकिन पीएचई अपनी जि मेवारी से किनारा कर रही है।
हलवाई खाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से एक चे बर टूटा पड़ा है जिससे प्रतिदिन सीवेज का पानी फैलकर सड़क पर बह रहा है जिस कारण वहां गंदगी के साथ-साथ बदबू से लोगों से बुरा हाल है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।