चार दिन बाद मिला गोरा टीला में बहे युवक का शव

0
शिवपुरी। शिवपुरी के गोरा टीला में चार दिन पहले बहे युवक का आज बैरघाट ग्राम के पास शव मिला है। कोलारस के गोरा टीला के रपटे के ऊपर से बह रही सिंध नदी के तेज बहाव में युवक हल्के गुर्जर पुत्र बुद्धूराम गुर्जर बह गया था।

उसकी खोजबीन के लिए रेस्क्यू टीम लगातार जुटी रही लेकिन नदी में पानी बढऩे के कारण सफलता नहीं मिल पा रही थी। वहीं पुलिस ने भी युवक को ढूंढने के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गये।

जल स्तर कम होने के बाद मृतक हल्के गुर्जर का शव किनारे आ लगा। विदित हो कि हल्के गुर्जर भंैसों को चराकर वापस लौट रहा था उसी समय सिंध नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद भी हल्के अपनी भैंसों के साथ रपटे को पार कर रहा था तभी पानी के बहाव के साथ वह भी बह गया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!