छेड़छाड़ का विरोध किया तो कुल्हाड़ी मार दी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास कस्बे के ग्राम रैजाघाट में एक युवक द्वारा घर के सामने खड़े होकर सीटी बजाते हुए अभद्रता करने का विरोध करने पर दो भाईयों ने मिलकर एक महिला व उसकी जेठानी पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला बोल दिया।

इस घटना में जहां महिला को चौटे आई है वही गंभीर हालत में उसकी जेठानी को कुल्हाड़ी लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनो भाईयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए उनकी गिर तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम रैंजाघाट में रहने वाला रंजीत यादव पिछले कुछ दिनो से अपने पड़ौस में रहने वाली कैलाशी बाई(45) पत्नी भगवत सिंह यादव की बेटी को परेशान करने के लिए घर के बाहर खड़े होकर सीटी बजाने के अलावा अन्य तरीको से अभद्रता करता था।

कैलाशी बाई ने रंजीत को कई बार समझाया कि वह ऐसा न करे लेकिन वह नही माना। बीती रात को ाी रंजीत ने कैलाशी बाई के घर के बाहर खड़े होकर अभद्रता की तो कैलाशी बाई घर के बाहर आ गई।

कैलाशी बाई ने रंजीत से बुरा-भला कहने लगी जिस पर से रंजीत व उसके भाई कल्ला उर्फ राजकुमार यादव दोनो ने मिलकर लाठियों व कुल्हाड़ी से कैलाशी पर हमला बोल दिया इधर विवाद को देख कैलाशी बाई की जेठानी दानकुवंर भी मौके पर आकर बीच-बचाव करने लगी।
 जिसके चलते दोनो भाईयो ने दानकुंवर के सिर पर भी कुल्हाड़ी से बार कर उसे घायल कर दिया। इस घटना में दोनो महिलाएं घायल हुई है जिसमें से दानकुवंर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनो भाईयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!