शिवपुरी। जिले के बैराढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम फुलीपुरा में बीते रोज एक युवक की राह चलते कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इस विवाद का कारण आरोपियों से पुराना विवाद होना सामने आया है। मारपीट में चोटिल युवक ने आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने धारा 294,323,506,34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बैराढ़ थाने के ग्राम फुलीपुरा निवासी पटपुरी पुत्र सीताराम जाटव उम्र 33 वर्ष गत दिवस अपने घर की ओर जा रहा था। तभी ग्राम फुलीपुरा में घर पहुंचने से पहले ही उससे ग्राम के विनोद, राजू, वीरू आदि ने किसी पुराने विवाद को लेकर मुंहवाद शुरू कर दिया।
यह मुंहवाद इतना बढ़ा कि उक्त सभी आरोपियों ने मिलकर पटपुरी की गिरेबां पकड़ी और मारपीट शुरू कर दी। एक साथ तीन लोगों से बचने का पटपुरी ने प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।
अपने साथ हुई मारपीट को लेकर फरियादी पटपुरी ने पुलिस थाना बैराढ़ में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।