पत्नि के सिर में चकला दे मारा, हालत गंभीर

0
शिवपुरी। इंदार के ग्राम ऐनवारा में रहने वाले एक युवक ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी के सिर में चकला फैंक कर मार दिया। इस घटना में पत्नी की हालत मरणासन्न हो गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ऐनवारा में रहने वाले युवक महेश कोली व उसकी पत्नी कृष्णा में काफी दिनो से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज शाम करीब 7 बजे पति ने आवेश में आकर पत्नी के सिर में रोटी बनाने वाला चकला देकर मार दिया।

 इस घटना में पत्नी के सिर में गहरी चोट आई है जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी के मरणासन्न कथन पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!