शिवपुरी। सुभाषपुरा स्थित शिवपुरी-ग्वालियर हाइवें पर आज शाम करीब ३ बजे एक डंपर व वाहनो से लदे ट्रॉला में आमने-सामने की भिडं़त हो गई। इस घटना में डंपर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि ट्रॉला का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
घटना के बाद करीब 4 घंटे तक हाइवें पर करीब 5 किमी तक जाम लगा रहा और इस रास्ते से निकलने वाले वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे छोटे वाहनों को रास्ता बदलकर जाम को खुलवाया है हालांकि देर शाम तक हाइवें पर कई स्थानों पर जाम के हालात देखे गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।