भौती चोरी मामला: बाजार बंद चोर नही पकडे हो होगी कृमिक भूख हडताल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर तहसील के भौंती कस्बे में आज सुबह से ही व्यापारियों ने बाजार बंद करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि 53 दिन पूर्व रिटायर्ड शिक्षक मनीराज नौगरैया के घर लाखों रूपए की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली थी लेकिन अभी तक इस मामले में न तो पुलिस को कोई सुराग मिला है और न चोर पकड़ में आए है।

 इससे कस्बे के लोग खासे आक्रोश में थे और आज व्यापारियों ने सुबह से ही अपनी इच्छा से बाजार बंद रखे। व्यापारियों का कहना है कि भौंती थाना प्रभारी विनायक शुक्ला अपनी मनमानी कर रहे है और जितनी ाी घटनाएं हुई है उनका अभी तक खुलासा नही हो पाया है। 

एक अतिक्रमण के मामले में भी पुलिस मिलीभगत करके दंबग का साथ दे रही है और शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नही कर रही। पीडि़त मनीराम नौगरैया का कहना है कि यदि 16 जून तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा तो 17 से वो क्रमिक भूख हड़ताल और उसके बाद आमरण अनशन पर बैठेंगे। 

बाजार बंद के दौरान एसडीओपी अहिरवाल व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाइस दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!