घर से जेवरात गायब, गृहस्वामी ने पड़ोसन पर जताया संदेह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली अंतर्गत लालमाटी क्षेत्र से विगत दिवस एक मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गये। जिस पर गृहस्वामी ने पास में रहने वाली एक महिला पर संदेह जताते हुए उसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने संदेही सरोजबाई  रजक के खिलाफ भादवि की धारा 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल पुत्र रमेश शर्मा निवासी लालमाटी बीते 13 और 14 जून की रात्रि गर्मी होने के कारण कमरे का दरबाजा खोलकर परिवार सहित सो रहे थे उसी समय उनके घर से सोने की झुमकी, बाला, मंगलसूत्र और चांदी के कुछ जेवरात चोरी हो गये। जिनकी जानकारी उन्हें सुबह जागने पर लगी। चोरी का संदेह उनके पास में रहने वाली एक महिला सरोजबाई रजक पर जताते हुए उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!