कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना अंतर्गत एबी रोड पर स्थित ग्राम बूढ़ाडोंगर पर आज सुबह एक कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बदरवास से अपने गांव कैलधार जा रहा था तभी यह दुर्घटना घटित हो गई। पुलिस ने इस मामले में धारा 304 ए का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी विष्णु पुत्र लटूरा जाटव उम्र 52 वर्ष निवासी कैलधार आज सुबह 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल नंबर एमपी 33 बीए 4755 पर सवार होकर सुबह 10 बजे बदरवास से कैलधार के लिए निकला था। 

तभी गुना से शिवपुरी की ओर आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 38 यू 6540 ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे  उस पर सवार विष्णु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!