रेप वीडियो लीक कांड: 288 घंटे क्यो मौन रहा शिकायतकर्ता

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विगत दिवस कोतवाली थाना क्षेत्र से ऐस रेपिस्ट को गिरफ्तार किया गया जिसने 2 स्कूली छात्राओं का रेप कर वीडियो बनाया और उससे ही लीक हो गया। इसमें मामले में शिकायत पीडिता से नही आई बल्कि एक अन्य शिकायकर्ता सामने आया और पुलिस ने रेपिस्ट प्रेमनाथ पंजाबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस मामले में सूत्र बता रहे है कि पुलिस का मानना है कि 03 जून को घटना की जानकारी होने के बाद 12 दिनों तक फरियादी ने पुलिस से इस संगीन मामले की जानकारी क्यों छुपाई व फरियादी नाबालिग बालिकाओं के साथ हुए रेप के मामले में क्या कारगुजारी कर रहे थे?

सूत्रों के मुताबिक पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह तथ्य पुलिस के सामने उजागर किया है कि फरियादी एक मोटी रकम की मांग उससे कर रहा था। जिसके आधार पर पुलिस ने शिकायतकर्ता की भी जांच शुरू कर दी है। यही कारण हो सकता है कि शिकायतकर्ता ने इस मामले में 288 घंटे या बारह दिन का मौन धारण किया था।

विदित हो कि प्रेमनाथ पंजाबी अपनी दुकान के माध्यम से नाबालिग स्कूली छात्राओं को बहला फुसलाकर रेप किया और उसका एमएमएस भी बनाया यह एमएमएस उसने सीसीटीवी कैमरो से बनाया। वह इस एमएमएस को अपने मोबाईल में लाना चाहता था इस कारण ही वह इस मामले के शिकायतकर्ता मोहन भार्गव जो सीसीटीवी का काम करने है इनके संपर्क में आया।

मोहन भार्गव ने 03 जून को प्रेमनाथ पंजाबी द्वारा दी गई क्लीपिंग को उसके मोबाईल में डानउलोड करते हुए देखा कि कुछ अश्लील तस्वीरों में प्रेमनाथ पंजाबी है जो कि नाबालिग छात्राओं के साथ एक कुर्सी पर बिठाकर बारी-बारी से रेप कर कर रहा था। इस तरह ये मामला मोहन भार्गव से होते हुए पुलिस तक पंहुचा। पुलिस ने इस रेपिस्ट प्रेमनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सूत्र बता रहे है कि इस मामले में जांच कर रही पुलिस को इस रेपिस्ट ने बताया कि शिकायतकर्ता ने उसे ब्लेकमैल करते हुए मोटी रकम की मांग की मैने देने से मना किया तो मामला पुलिस तक पंहुच गया। पुलिस भी इस रेपिस्ट के बयान को नजरअंदाज नही कर रही है और इस ममाले की जांच शुरू कर दी है कि इस मामले का फरियादी ने 288 दिन तक इस मामले में मौनव्रत क्यो रखा था।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!