कहानी बदल इज्जत बचाते घूम रहे हैं करैरा के लाइन हाजिर टीआई

0
शिवपुरी। एसपी शिवपुरी को बदमाशों की जानकारी के बजाए अश्लील फिल्म वाट्सअप करने वाले करैरा टीआई कैलाश बाबू आर्य लाइन हाजिर होने के बाद अब इज्जत बचाने के लिए कहानी को बदलकर पेश कर रहे हैं। 

अपने मीडिया मित्रों के माध्यम से खबर जारी करवाई गई है कि करैरा टीआई कैलाश बाबू आर्य को नए एसपी ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का टारगेट दिया था। वह इन अपराधियों का गिरफ्तार नही कर पाए तो एसपी ने करैरा टीआई को लापरवाही बरतने के आरोप में लाईन हाजिर कर दिया था। एसपी शिवपुरी ने उन्ही दोनों फरारियों पर आज ईनाम घोषित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार फरार आपराधी रामकुमार कुमार यादव, भगवान सिंह यादव निवासी तोडा करैरा पर क्रमश 5 हजार और 1 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया है। कोई भी व्यक्ति इन अपराधीयो को विधि संगत गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद करेगा वह इस ईनाम का हकदार होगा। बताया गया है कि दोनो अपराधियो पर हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!