करैरा। एसडीएम करैरा एके चांदिल ने जनपद पंचायत अंतर्गत कुछ ग्रामों के पूर्व सरपंचो को गबन के आरोप में गिर तारी वारंट जारी किया है। जिन सरपंचो को वारंट जारी किए गए है उन्हे २ जून तक गिर तार करने के आदेश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए गए है।
जिन पूर्व सरपंचो के खिलाफ वारंट जारी किए गए है उनमें अमोलपठा की पूर्व सरपंच रामप्यारी आदिवासी, बासगढ़ की पूर्व सरपंच पार्वती रावत, लंगूरी के पूर्व उप सरपंच जसवंत परिहार, नरवर जनपद की ग्राम पंचायत बेहगवा की पूर्व सरपंच भारती कोली एनरौआ के पूर्व निलंबित सचिव भरत रावत शामिल है।
उक्त लोगो पर पंचायत निर्माण कार्य में गबन के प्रकरण एसडीएम कार्यालय में विचाराधीन है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।