शिवपुरी। संभागीय आयुक्त संभाग ग्वालियर के बेटी बचाओ कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान औषधि निरीक्षक शिवपुरी एस.के.रजक को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही, उदासीनता बरतने के कारण जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान इनका मु यालय कलेक्टर कार्यालय जिला शिवपुरी किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।