शिवपुरी। कनिष्ठ आपूर्ति की शिकायत पर लीड़ संस्था में अनियमितताओं को लेकर पुलिस ने भटनावर लीड़ संस्था के विक्रेता, प्रबंधक व अध्यक्ष के खिलाफ ईसी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। इस पूरे मामले में विगत दिनो एक शिकायत पर से कलेक्टर राजीव दुबे ने संस्था का निरीक्षण किया था जिसमें कई दस्तावेजो में घपलेबाजी उजागर हुई थी।
लीड़ संस्था में अनियमिताओं की जांच कर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सारिका ने पुलिस में संस्था के विक्रेता नरेश पुत्र रामकिशन रावत, प्रबंधक रामेश्वर दयाल पुत्र कवंरलाल शर्मा व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पुत्र रामभरोसी त्रिवेदी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीनो आरोपियों के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।