जनपद पंचायत सदस्य में अमित शिवहरे,अशोक ठाकुर और अवधेश वर्मा जीते

0
जनपद पंचायत शिवपुरी में अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित है इस कारण पिछड़े वर्ग के अध्यक्ष पद के कई प्रमुख दावेदारों ने सदस्य पद का चुनाव लड़ा। 

नगर पंचायत कोलारस के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के भतीजे कांग्रेस नेता अमित शिवहरे ने वार्ड क्र. 10 से भाजपा नेता बद्री धाकड़ को 813 मतों से पराजित किया। 

वहीं स्कूल संचालक अशोक ठाकुर वार्ड क्र. 11 से 1200 मतों से विजयी हुए। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के भाई अवधेश वर्मा ने वार्ड क्र. 19 से जीत हासिल की जबकि वार्ड क्र. 15 से ब्लॉक कांग्रेस शिवपुरी ग्रामीण भरत रावत को पराजय का सामना करना पड़ा। उन्हें उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी पारम रावत ने 400 से अधिक मतों से पराजित किया। 

कांटे के संघर्ष में जिपं उपाध्यक्ष जण्डेल सिंह वार्ड क्र. 25 से बहुत मुश्किल से जीते। उन्हें लगभग 45 मतों से विजयश्री हासिल हुई। कांग्रेस नेता नारायण धाकड़ की पत्नी पार्वती बाई वार्ड क्र. 5 से विजयी हुईं हैं। 

जबकि जनपद पंचायत करैरा क्षेत्रांतर्गत जिला पंचायत के वार्ड क्र. 9 से शशिवाला परिहार विजयी रहीं है, जबकि वार्ड क्र. 10 से पूनम कुशवाह से जीत हासिल की है। वार्ड क्र. 12 से जिला पंचायत के निवर्तमान सदस्य सतीश फौजी की पत्नी सरिता यादव जीतीं हैं।

जनपद अध्यक्ष पद हेतु अब होगा जोरदार घमासान
जनपद पंचायत शिवपुरी में अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग पुरूष के लिये आरक्षित है और इस हेतु इस वर्ग के अनेक महत्वाकांक्षी नेता जनपद सदस्य का चुनाव जीते हैं। 

अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार कांग्रेस नेता अमित शिवहरे हैं उन्हें उनकी ही पार्टी के अशोक ठाकुर के अलावा भाजपा नेता और विधायक प्रहलाद भारती के भाई अवधेश वर्मा तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष जण्डेल सिंह गुर्जर से मजबूत चुनौती मिल सकती है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!