शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद में विगत दिवस एक युवक ने नाबालिग बालिका का बालात्कार कर दिया। जिसकी जानकारी पीडि़ता ने परिजनों को दी और मामला पुलिस में पहुंचा तो आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 3/4 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया और कल पुलिस ने आरोपी को गिर तार भी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय बालिका अपनी छोटी बहन के साथ 23 फरवरी को कुएं पर गाय को पानी पिलाने जा रही थी जहां रास्ते में उसे आरोपी पिंकी पुत्र कैलाश जाटव निवासी सिरसौद मिल गया।
आरोपी किशन ने पीडि़ता की छोटी बहन को 40 रुपये दिये और उससे कहा कि बाजार से अपने लिये खाने-पीने की चीजें खरीद ले जिस पर उसकी छोटी बहन रुपये लेकर बाजार चली गई और उसकी बड़ी बहन वहां अकेली रही गई।
तभी आरोपी ने मौका पाकर बडी बहन का बालात्कार कर दिया। ब और वहां से भाग निकला। बाद में यह घटनाक्रम बालिका ने अपने परिजनों को बताया और परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।