शिवपुरी। दिनारा के ग्राम पारान में रहने वाले एक कलयुगी चाचा ने रिश्ते में लगने वाली नाबालिग भतीजी के साथ तीन माह पूर्व जंगल में ले जाकर बालात्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि भतीजी को पीलिया की बीमारी थी और उसका आरोपी चाचा उसका पीलिया झड़वाने के लिए ग्राम खिरिया ले गया था जहां से लौटते समय आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।
इसी दौरान इस घटना की जानकारी पीडि़ता के माता-पिता को लग गई जिस पर उन्होने आरोपी चाचा व उसके भाई ब्रजेश, देवेन्द्र व उसके पिता रामस्वरूप ने पीडि़ता व उसके परिजनो को रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।
जिससे पीडि़ता कुछ दिनो तक रिपोर्ट लिखाने के लिए डरती रही लेकिन आज हिम्मत करके पीडि़ता अपने परिजनो के साथ एसपी कार्यालय आई जहां उसने आरोपी चाचा द्वारा की गई करतूत के बारे में बताया। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के चाचा के खिलाफ शून्य पर कायमी करते हुए मामले को दिनारा पुलिस के सुपूर्द कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।