उत्साह से मनाया गया भगवाल भोलेनाथ का उत्सव

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी-भगवान भोलेनाथ की पावन नगरी में शिवपुरी में आज महाशिवरात्रि पर्व बड़े उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर भक्तजनों द्वारा तरह-तरह की तैयारियां की गई। एक ओर जहां शिव मंदिरों पर सजावट से सुसज्जित था तो वहीं मंदिर पूजन व विधि-विधान के साथ अभिषेक का कार्यक्रम अलसुबह से शुरू हुआ। नगर में देर शाम अनेकों स्थानों पर महाप्रसादी के रूप में ठण्डाई का वितरण भी किया जाएगा। शहर के कई मंदिरों में जहां भजन संध्या का कार्यक्रम है तो कई जगह भोलेनाथ की सवारी निकाली गई। देखा जाए तो कुल मिलाकर शहर में व्यापक स्तर पर महाशिवरात्रि पर्व  बड़े उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया।

सजा अद्र्वनागेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का दरबार
शहर के प्रसिद्ध श्री अद्र्वनागेश्वर महादेव मंदिर पर आज विशेष सजावट की गई। जिसमें मंदिर महंत द्वारा भक्तजनों की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए पूजा-अर्चना विशेष रूप से की गई। इस मौके पर कई लोगों ने भगवान शिव का अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शहर में मु य आकर्षण का केन्द्र अद्र्वनागेश्वर मंदिर रहा जहां भगवान शिव का माता पार्वती के साथ अद्र्वशरीर से जुड़ी हुई प्रतिमा है जिसके दर्शन करने के लिए दूर-दराज से धर्मप्रेमीजन आते है। मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व के समापन पश्चात भक्तजनों का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

निकली शिव बारात, हुआ स्वागत 
शहर की श्रीराम कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस बार भगवान शिव की बारात निकाली गई। इसके लिए जय शिव मित्र मण्डल शिवपुरी के तत्वाधान में स्थानीय मॉं राज राजेश्वरी मंदिर से भगवान शिव की बारात निकली जिसमें डीजे और ढोलो की थाप पर शिव ाक्त नाचते-गाते शिव बारात में शामिल हुए। यह शिव बारात राजेश्वरी मंदिर से निकलकर गुरूद्वारा होते हुए माधवचौक पहुंची जहां भगवान शिव की बारात का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ इसके बाद कोर्ट रोड़ होते हुए भगवान शिव को लेकर शिव बाराती श्रीराम कॉलेानी स्थित शिव मंदिर पहुंचें। यहां भगवान शिव का भव्य अभिषेक किया गया तत्पश्चात विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चन व प्रसाद वितरित किया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!