शिवपुरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के पालन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने विभिन्न विकासखण्डों में कांग्रेस सदस्यता अभियान हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की है।
विभिन्न विकासखण्डों में 9 प्रभारी बनाये गये हैं जिनमें नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अन्नी कुशवाह, नपं कोलारस अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे आदि शामिल हैं।
प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने ब्लॉक में पहुंचकर सदस्यता अभियान हेतु लक्ष्य पूर्ण करने के लिये कार्य करें तथा जहां जरूरत हो, वहां जिला कांग्रेस कार्यालय से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। हिदायत दी गई है कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर न्यूनतम 50 प्राथमिक सदस्य तथा दो सुपात्र सदस्य होना आवश्यक है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने बताया कि शिवपुरी शहर के लिये प्रभारी संदीप माहेश्वरी नरवर, शिवपुरी ग्रामीण के लिये अनिल शर्मा अन्नी, पोहरी हेतु मुन्नालाल कुशवाह, नरवर के लिये खलील खान, करैरा ब्लॉक के लिये रविन्द्र शिवहरे, पिछोर हेतु शैलेन्द्र सिंह, खनियांधाना ब्लॉक का संजय पाराशर और बदरवास का रामभरोसी शर्मा एवं कोलारस ब्लॉक का प्रभारी शिवनंदन पडऱया को बनाया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।