लियो क्लब शिवपुरी का विशाल स्वास्थ्य शिविर 01 मार्च रविवार को

0
शिवपुरी। लियो क्लब शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 01 मार्च रविवार को स्थानीय गांधी पार्क मानस भवन में आयोजित होने वाला नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में है। आयोजन को सफल बनाने के लिए लियो क्लब के अध्यक्ष प्रतीक जैन व सचिव भास्कर बिन्दल सहित  उपाध्यक्ष डॉ.अखिल बंसल,  कोषाध्यक्ष निश्चल गुप्ता, आशय गुप्ता, रिंकेश अग्रवाल, लव अग्रवाल, विनय शर्मा, अनुज अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, कपिल जैन ने नगर के विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों से इस शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।


शिविर में इंदौर से विशेषज्ञ चिकित्सक शिवपुरी आकर अपनी सेंवाऐं देंगें जो कि शिविर स्थल पर ही पंजीयन वाले मरीजों का परीक्षण व उपचार करेंगें। शिविर में इंदौर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.प्रितेश व्यास जोड़ प्रत्यारोपण एवं हड्डी रोग जो घुटने के जोड़ बदलना कुल्हे के जोड़ बदलना,डॉ.प्रसाद आर.पाटगावकर कमर दर्द, रीड़ की हड्डी स्पाईन रोग, डॉ.मनीष माहेश्वरी, डॉ.तन्मय चौधरी खेलकूद की चोटें एवं दूरवीन पद्वति, कंधे एवं घुटनों में लगाकार दर्द, घुटने का लचकना एवं सूजन व कंधे का बार-बार उतरना/सरकना, लिंगामेन्ट घुटना मोच का इलाज करेंगें, इसके अलावा डॉ.अनुराग भार्गव एमडीएस मुख रोग विशेषज्ञ भी शामिल होंगें जो मुंह में गठाने, मुंह का कम ाुलना, खाना निकगलने में तकलीफ कैंसर के अन्य लक्ष्ण का विशेष उपचार करेंगें। त्वचा रोगियों के लिए डॉ.राहुल नागर भी तत्वा से संबंधित रोगों का परीक्षण व उपचार करेंगें। शिविर में भाग लेने वाले सभी रोगी 01 मार्च को शिविर स्थल पर अपना पंजीयन कराकर शिविर का लाभ लेंवें।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!