पड़ौसी मेरी बेटियों को छेड़ते हैं, टीआई कुछ करते नहीं

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के खोड चौकी अंतर्गत ग्राम बपावली की एक महिला अपनी जवान बेटियों के साथ एसपी ऑफिस पंहुची। महिला ने बताया कि उसका पडौसी परिवार के पुरूष सदस्य मेरी बेटी को छेडते है और कल मैन इसका विरोध किया तो उन्होने मेरी भी पिटाई कर दी।

खोड चौकी अंतर्गत ग्राम बपावली में रहने वाली गीता खटीक ने शिकायती आवेदन में बताया कि मैं मजदूरी करने खोड जाती हूं और घर में मेरी दो जवान बेटी रह जाती हैं। हमारे पड़ौस में रहने वाला पंचम पुत्र मोहर सिंह यादव उसके दो अन्य भाई मेरी बेटियों को घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ करते थे।

बीते 21 जनवरी को जब मेरी बेटियों के सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने मुझे आप बीती बताई। बेटियों के आंसू देखकर जब मैने पंचम उसके भाइयों से उनकी हरकतों पर आपत्ति जताई तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट कर दी। महिला की आंख, हाथ, पैर में अभी भी चोटों के निशान स्पष्ट नजर रहे हैं।

मारपीट की शिकायत करने महिला जब खोड चौकी पहुंची तो पुलिस ने क्रॉस प्रकरण दर्ज कर लिया। सात दिन गुजरने के बाद भी जब महिला को पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो महिला अपनी बेटी को साथ लेकर शिवपुरी एसपी ऑफिस शिकायत करने आई। यहां भी एसपी नहीं मिले तो उसने एएसपी को शिकायती आवेदन दिया है।

अब मैं बंद कर दूंगा
दोनों पड़ोसी हैं। सात दिन पहले झगड़ा हो गया था, जिसमें दूसरे पक्ष को भी चोट आई है। अब जब बात यहां तक पहुंच गई तो मैं आरोपी को आज ही गिरफ्तार कर लेता हूं।
पदम सिंहपाल, खोड चौकी प्रभारी


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!