अतीत को भुलाएं, भविष्य की ना सोचें और वर्तमान में जीयें

shailendra gupta
शिवपुरी। मनुष्य के दुख का बड़े से बड़ा कारण यह है कि या तो वह अतीत में जीता है या फिर वह भविष्य की चिंता में लीन रहता है। वर्तमान को जीना तो आज का मनुष्य भूल ही गया है।
उक्त उद्गार प्रसिद्ध जैन साध्वी वैभवश्री जी ने ओसवाल गली स्थित पोषद भवन में आयोजित धर्मसभा में व्यक्त किये। धर्मसभा में साध्वी जी ने जीवन जीने की कला को कई सूत्रों के माध्यम से स्पष्ट किया।

मनुष्य अपनी लब्धियों के दुरुपयोग से बचे
साध्वी जी ने कहा कि मनुष्य में एक नहीं अनेक लब्धियां हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि उनके मूृल्य और महत्व से मनुष्य अपरिचित है। शरीर, मन, वचन, पंचेन्द्रीय का उपयोग, आत्मा की प्रतीति जैसी अनेक लब्धियां मनुष्य के पास हैं। जीवन दुखमय इन लब्धियों के दुरुपयोग से होता है। दुरुपयोग को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी हम बोलें मीठा बोलें, अच्छा बोलें। बोलते समय हम स्वयं अपनी भाषा को भी सुनें। यदि हम अपनी बोली को सुनने लगेंगे तो उससे हम फिर कभी गलत नहीं बोलेंगे। मन में हमेशा दूसरों के सुख की कामना रखें यही लब्धी का सदुपयोग है और इसके दुरुपयोग से जीवन अशांत होता है।

अतीत को भुलाएं, नवीन का स्वागत करें
साध्वी जी ने कहा कि हम अपने अतीत को नहीं भुला पाते। इस कारण नई चीज का स्वागत भी नहीं कर पाते। अतीत के प्रति इतना लगाव और ममत्व होता है कि भौतिक वस्तुओं से लेकर पुरानी यादों तक हम उसमें चिपके रहते हैं। अतीत को भुलाएंगे तो विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। अतीत को भुलाएंगे तो जीवन में क्षमा और अपरिग्रह जैसे सद्गुणों का विकास होगा और जीवन सुखमय होगा।

उपलब्धियों के प्रति कृतज्ञता का भाव हो
साध्वी जी ने कहा कि जीवन सुखमय बनाने के लिए आवश्यक है कि ईश्वर ने हमें जो उपलब्धियां या लब्धियां दी हैं उनके प्रति कृतज्ञता का भाव होना चाहिए। रात में सोयें तो भगवान के प्रति आभार और धन्यवाद का भाव हो तथा सुबह जब उठें तो नया जीवन देने के लिए ईश्वर के प्रति अनुग्रह की भावना हो। हर दिन को नया दिन मानकर जीयें और सोते समय तथा जागते समय चेहरे पर मुस्कुराहट होनी चाहिए।

कांग्रेस का स्थापना दिवस कल
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कल 28 दिस बर को सुबह 11 बजे कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने देते हुए बताया कि समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में उपस्थित होने की अपील की गई है। 


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!