लायन्स व लायनेस क्लब सेन्ट्रल ने मनाया हिन्दी दिवस

शिवपुरी। आधुनिकता के इस युग में हिन्दी भाषा को अपने अस्तित्व से लडऩा पड़ रहा है कारण ऋषिमुनियों के बाद अब स्कूलों की शिक्षा में अधिकांशत: अंग्रेजी के चलने को अधिक चलाया जा रहा है जिससे हिन्दी भाषी बच्चों में हिन्दी के प्रति लगाव कम और अंग्रेजी की ओर अधिक झुकाव है
लेकिन इस देश मे अनादिकाल से हिन्दी भाषा का अस्तित्व कायम रहा है जो निरंतर आगे भी जारी रहेगा, देश में हिन्दी को राष्ट्रीय भाषा घोषित करने पर भी मंथन है क्योंकि हिन्दी एक सरल सहज स्वभाव की भाषा है इसलिए हरेक आमजन को भी अपनी भाषा के प्रयोग में हिन्दी का ही उच्चारण करना चाहिए। उक्त वक्तव्य व्यक्त किए प्रसिद्ध भाषाविद् डॉ.परशुराम शुक्ल विरही ने जो स्थानीय लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस कार्यक्रम को मु य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध नेत्र रोग एवं साहित्यकार डॉ.एच.पी.जैन भी मौजूद रहे जिन्होंने हिन्दी पर बल देते हुए कविता पाठ किया और हिन्दी व संस्कृति भाषा  की प्रमाणिकता व सार्थकता पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लायन्स क्लब सेन्ट्रल अध्यक्ष राजीव भाटिया, सचिव अशोक रन्गढ़ भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में इंजी.ओ.पी.गोयल ने भी अपने संबोधन में हिन्दी शब्दावली की सटीकता पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक इस्तेमाल किए जाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत लायन्स अध्यक्ष राजीव भाटिया ने किया जबकि आभार प्रदर्शन सचिव अशोक रन्गढ़ ने व्यक्त किया।