शिवपुरी। जिले के खनियांधाना क्षेत्र के जिन छह हिंदुओं ने धर्मांतरण करते हुए इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। उनमें से पांच ने फिर से हिंदू धर्म में आस्था व्यक्त करते हुए घर वापिसी कर ली है।
सूत्र बताते हैं कि उन्हें हिंदू धर्म में लाने में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बताया जाता है कि उक्त पांच लोगों में चार पुरूष तथा एक महिला है। चारों पुरूषों ने अपनी दाड़ी के बाल कटा लिए हैं और आज वह टेकरी हनुमान मंदिर पर आयोजित शुद्धिकरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खनियांधाना में सबसे पहले तुलाराम और मनीराम ने बिना कलेक्टर की अनुमति लिए धर्म परिवर्तन किया था। इस्लाम धर्म अंगीकार करने के कारण तुलाराम ने अपना नाम बदलकर करीम और मनीराम ने अब्दुल्ला रख लिया था। कलेक्टर की अनुमति न लेने के कारण दोनों के विरूद्ध खनियांधाना थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ था। इसके बाद दो दिन पहले मनीराम और तुलाराम अपने साथ सरदार,कल्लाराम और महिला मक्खी को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी आए। वह कलेक्टर को धर्म परिवर्तन के लिए अनुमति हेतु आवेदन देना चाह रहे थे।
बताया जाता है कि सरदार ने अपना नाम बदलकर इलियास, कल्लाराम ने अब्दुल रहमान और मक्खी ने अपना नाम बदलकर अमीना रख लिया था। मक्खी आरोपी मनीराम की पत्नी है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को जब यह जानकारी मिली कि छह आरोपीगण जिनमें एक केशव उर्फ कासिम भी है, कलेक्ट्रेट कार्यालय में धर्म परिवर्तन की अनुमति लेने आए हैं तो बड़ी सं या में विहिप और भाजपा के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उस समय स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों तुलाराम और मनीराम को गिर तार कर लिया। शेष लोगों को विहिप के कार्यकर्ता समझाने बुझाने में जुट गए। इसके परिणामस्वरूप मनीराम, तुलाराम, कल्लाराम, मक्खी और सरदार पुन: अपने मूल धर्म में वापिस लौट आए।
मुझसे भूल हुई: तुलाराम
तुलाराम ने चर्चा करते हुए कहा कि उनका इस्लाम अपनाना एक भूल थी। तुलाराम ने कहा कि उसे अब एहसास हुआ है कि धर्मांतरण कर उसने करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसी पश्चाताप के कारण वह पुन: हिंदू धर्म में वापिस आ गया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि केशव जो कि इस्लाम अपनाने के कारण कासिम बन गया है। उसकी अभी घर वापिसी नहीं हुई है।
खनियांधाना में सक्रिय है एक बड़ा गिरोह
एक प्रशासनिक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खनियांधाना में धर्मांतरण कराने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। जो लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन कराने में जुटा है। उक्त अधिकारी के अनुसार गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।