कर्मचारी कांग्रेस ने रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित किया

shailendra gupta
शिवपुरी-किसी प्रदेश और देश के विकास की प्रगति व उन्नति में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है प्रदेश या देश में कोई भी मंत्री, सरकार या नेता ही क्यों ना हो वह योजनाओं को ले तो आता है लेकिन उन योजनाओं और कार्यों के क्रियान्वयन में कर्मचारियों की ही महती भूमिका होती है शिवपुरी में मप्र कर्मचारी कांग्रेस के इस अभिनव कार्य से मैं अभिभूत है
कि आज आज इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है प्रदेश में आज भी सरकार द्वारा कर्मचारियों की 8610 करोड़ रूपये की राशि, 900 करोड़ की पेंशन राशि, 53 हजार दैनिक वेतन भोगी, लिपिक संघ वेतन विसंगति की समस्या और इतनी ही सं या में लगभग 7 हजार कर्मचारियों को मारपीट तक सामना करना पड़ा लेकिन इन्होंने अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया, यह इस संगठन की पहचान व एकता को प्रदर्शित करता है मेरा सहयोग हमेशा इस संगठन को मिलेगा और मैं कहता है कि भविष्य में ऐसी सरकार बनाऐं जो कर्मचारियों के हित में समर्पित भाव से कार्य करें तब इन कर्मचारियों को सही अर्थोँ में इनका हक मिल सकेगा। उक्त बात कही पूर्व मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो स्थानीय ऋषि गार्डन मैरिज हाउस में मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ शिवपुरी द्वारा आयोजित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स मान समारोह व नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को मु य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक के.पी. सिंह कक्काजू भी मौजूद रहे जिन्होंने कर्मचारियों की कार्यशैली की प्रंशसा की और इतनी बड़ी सं या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स मानित किए जाने पर हर्ष जताया।

इस दौरान कर्मचारी संगठक चन्द्रशेखर शर्मा बाबूजी ने भी अपना संबोधन दिया और कर्मचारियों से एकजुट करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व कोलारस विधायक रामसिंह यादव, करैरा विधायक श्रीमती शकुन्तला खटीक व मप्र कर्मचारी कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, कर्मचारी संगठक व कांग्रेस नेता चन्द्रशेखर शर्मा (चंदू बाबूजी) आदि भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में 275 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल से मप्र कर्मचारी कांग्रेस संगठन द्वारा स मानित किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पूरे समय अपने उद्बोधन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कर्मचारियों को कार्यों की सराहता करते नहीं अघाए और बारं-बार उन्हें प्रणाम करते रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन गिरीश मिश्रा मामा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन संघ के भागीरथ रघुवंशी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश जॉली, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, अशोक सक्सैना, मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ग्वाल, श्रीनिवास धाकड़, राजेन्द्र शर्मा सहित ग्वालियर संभाग के भी समस्त जिलाध्यक्ष एवं शहर शिवपुरी संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!