नगरपालिका के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम कल

शिवपुरी। नगरपालिका प्रशासन की कथित नाकामी, भ्रष्टाचार एवं साफ सफाई की दुव्र्यवस्था के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी का हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम 18 सित बर को दोपहर 12 बजे माधव चौक पर आयोजित किया गया है। जिसमें कांग्रेसजन एकत्रित होकर कोर्ट रोड होते हुए नगरपालिका पहुंचेंगे तथा जहां प्रशासन और नगरपालिका को कुंभकरर्णी नींद से जगाने के लिए कांग्रेसी कई तरह के वाद्ययंत्र बजाएंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नगरपालिका शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विकास कार्यों को पलीता लगाने पर तुली हुई है। जिससे शिवपुरी शहर की स्थिति दिन-प्रतिदिन दयनीय और नारकीय होती जा रही है। गली मोहल्लों में जगह-जगह कचरे और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं नालियां चौक होकर नागरिकों का जीना मुश्किल कर रही हैं और लोग बीमार होकर अस्पताल जाने को मजबूर हो रहे हैं।

शहर की बदतर सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। लेकिन नगरपालिका के कर्ताधर्ताओं के कानों पर कोई जंू नहीं रेंग रही। नगरपालिका के कथित भ्रष्ट अधिकारी अपनी मस्ती में मदहोश है। इसी कारण उन्हें नींद से जगाने के लिए कांग्रेस हल्ला बोल-पोल खोल कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिससे वह शिवपुरी की जनता के हित में कुछ कार्य कर सके। पोल खोल कार्यक्रम की कड़ी में आगे सभी वार्डों में जाकर नगरपालिका के भ्रष्ट शासन की पोल खोली जाएगी और जनता को नगरपालिका के भ्रष्ट कार्यक्रम से अवगत कराया जाएगा।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!