एसपी की मुहिम को चूना लगा रहा है यातायात विभाग

शिवपुरी। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का जिम्मा उठाने वाले एसपी महेन्द्र सिंह सिकरवार की मंशा पर यातायात महकमे ने पानी फेर दिया है। जहां बेतरतीव खड़े वाहन और सड़कों पर लगने वाले ठेलों ने मार्ग अवरूद्ध कर रखा है। वहीं रही सही कसर सीवेज प्रोजेक्ट के तहत खोदी गई सड़कों ने पूरी कर दी है।

स्थिति यह है कि शहर के व्यस्ततम मार्गों से निकलना अब शहरवासियों के लिए मुसीबतभरा हो गया है। लेकिन यातायात महकमा इस अव्यवस्था को दुरुस्त करने के स्थान पर चालानी कार्रवाई में जुटा हुआ है।

यहां उल्लेख करना प्रासांगिक होगा कि शिवपुरी की यातायात व्यवस्था पिछले कई वर्षों से अव्यवस्थित है। जिसे सुधारने की दृष्टि से पूर्व में यातायात विभाग और नपा प्रशासन की कई बैठकें आहुत हो चुकी हैं। इसी के साथ ही गुरूद्वारा चौराहे पर ट्रेफिक सिग्रलों को लगाया गया था। लेकिन शहर में विभाग की उदासीनता के कारण यातायात अव्यवस्थित है। इसे सुधारने का जि मा शिवपुरी में एसपी पद संभालने के बाद महेन्द्र सिंह सिकरवार ने उठाया था। वहीं पुलिसकर्मियों की प्रतिदिन गश्ती करने का आदेश भी दिया, लेकिन उनके इस आदेश का पालन पुलिसकर्मियों ने कुछ ही समय किया।

जिससे शहर की स्थिति पटरी पर तो आ गई, लेकिन पुलिस विभाग और यातायात विभाग ने एसपी के आदेश को भुला दिया। जिससे स्थिति पहले से भी और खतरनाक हो गई। जहां प्रतिदिन सड़कों पर वाहन मालिक अपने वाहन पार्क कर रास्ते को अवरूद्ध कर रहे हैं। वहीं ऑटो चालक और हाथ ठेला चालक बीच सड़क पर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। जबकि शहर के मु य बाजारों में यातायातकर्मी मौजूद रहते हैं, लेकिन वह यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की जेहमत तक नहीं उठाते। उनकी आंखों के सामने किस तरह जाम लगता है। यह भी वह देखते हैं। ये सभी समस्याएं अभी भी शहर में व्याप्त हैं और यातायात विभाग इन समस्याओं को दूर करने के स्थान पर चौराहों पर खड़े होकर चालानी कार्रवाई में मशगूल रहते हैं।