लड़की का गला रेता,आरोपी फरार

शिवपुरी. शहर की चंद्राकॉलोनी में आज दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब अपनी किराने की दुकान पर बैठी 22 वर्षीय कु. ज्योति यादव का चाकू से गला रेतकर आरोपी फरार हो गया। घायल कु. ज्योति यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी अपने कृत्य को अंजाम देकर तुरंत भाग गया। वह कौन था उसका क्या नाम था? इसके बारे में घायल लड़की कोई जानकारी नहीं दे पा रही। वह सिर्फ यह बता रही है कि आरोपी गले में चाकू मारकर भाग गया। लेकिन चाकू मारने का कारण क्या था। यह बताने में वह असमर्थ है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!