बैराड़ में मिलेगा 8 महिलाओं को पार्षद बनने का मौका

शिवपुरी। जिले की नवगठित नगर पंचायत बैराड़ के 15 वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया कलेक्टर आरके जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षित 50 प्रतिशत आरक्षण के तहत आठ वार्ड महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किए गए।
आरक्षण प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली से संपन्न हुई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री प्रजापति, पीओ डूडा भारत भूषण पाण्डे, अनुराग अष्ठाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आरक्षण प्रक्रिया में एक बालिका के द्वारा पर्ची निकाली गई। जिसमें नगर पंचायत के तीन वार्ड क्र. 7, 14 एवं 15 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित जिनमें दो वार्ड 14 और 7 इस वर्ग की महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित घोषित किये गये। इसी प्रकार नगर पंचायत क्षेत्र के चार वार्ड क्र. 01, 03, 05 और 08 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किये गये है। 

जिसमें से 50 प्रतिशत स्थान के रूप में वार्ड क्र. 01 और 05 महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किये गये। शेष अनारक्षित आठ वार्डों में से चार वार्ड क्र. 11, 04, 12 और 10 अनारक्षित वर्ग महिलाओं के लिए तथा शेष वार्ड क्रमांक 02, 06, 09 और 13 अनारक्षित घोषित किये गये है। वार्डों का निर्धारण संबंधित वर्ग की जनसं या के आधार पर किया गया हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!