वनकर्मी, कर्मचारी कांग्रेस व दैवेभो संघ ने दिया धरना

शिवपुरी। मप्र वन कर्मचारी संघ, मप्र कर्मचारी और दैनिक वेतन भोगी संघ ने मिलकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उन पर होने वाले हमलों का विरोध करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन वन संरक्षक कार्याल के सामने टैंट तंबू गाढ़कर दिया।

यहां अपना विरोध दर्ज कराते हुए मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल ने जहां वन विद्यालय में पदस्थ वनकर्मी महिला पर वन विद्यालय संचालक टी.एस.सुलिया द्वारा यौन उत्पीडऩ के प्रयास, छेड़छाड़ के संबंध में न्याय प्रदान की मांग की गई और वन विद्यालय संचालक व उपवनक्षेत्रपाल को कार्यवाही के दौरान पद से हटाने की मांग की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तो संघ ने धरना प्रदर्शन किया।

इस धरना प्रदर्शन में मप्र कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शर्मा चंदूबाबूजी भी साथ रहे जिन्होंने भरे मंच से हुंकार भरी और कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाई साथ ही आवश्यकत रूप से वनकर्मी महिला को न्याय प्रदान की मांग की। इस मौके पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने भी वनकर्मीयों पर हो रहे हमलों पर दु:ख जताया और शिवपुरी,गना व अशोकनगर में वनकर्मियों पर हुए हमलों की निंदा की। वेतनभोगी कर्मचारियों व नियम-8 के अनुसार राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम लागू करने संबंधी मांग पत्र समय-समय पर दिए बाबजूद इसके कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 

वन संरक्षक को सौंपे गए इस ज्ञापन में संघों ने मांग की है कि यदि संघ की मांग अनुरूप न्यायिक कार्यवाही न करने की दशा में संघ व निरंतर क्रमिक-भूख हड़ताल, अनिश्चितकालीन आमरण अनशन तथा अन्य गांधीवादी अहिंसात्मक विरोधस्वरूप न्याय ना मिलने तक निरंतर किए जाएंगें जिसके लिए जि मेदार वन वृत्त शिवपुरी स्वयं होगा। इस धरना प्रदर्शन में कर्मचारी कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, प्रभारी साधना गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, पेंशनर्स संघ के कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा आदि सहित अन्य सैकड़ों वनकर्मी, कर्मचारी व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मौजूद थे जिन्होंने अपनी मांगों को पूर्ण करने की पुरजोर मांग मु य वन संरक्षक के समक्ष रखी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!