शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेंत्र के ग्राम कार्या के पास रिझारी रोड़ पर चार लोगो ने मिलकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट करते हुए युवक पर फायर कर दिया। घटना में सुखद पहलु यह रहा कि गोली पैर में लगी जिसके चलते युवक की जान तो बच गई लेकिन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए घायल युवक के भाईयो ने हमलावरों के साथ भी मारपीट कर दी।
इस मामले में पुलिस ने जहां गोली से घायल हुए युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर क्रॉस कायमी करते हुए फरियादी पक्ष पर भी मारपीट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
ग्राम रिझारी में रहने वाले बलवंत रावत, शिशुपाल, मोहर सिंह व कल्याण सिंह की उसी गांव में रहने वाले बहादुर सिंह रावत से पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर लड़ाई चल रही थी। इसी विवाद के कारण आज सोमवार सुबह 10 बजे उक्त चारों लोगो ने ग्राम कार्या के पास रिझारी रोड़ पर बहादुर को घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए उसमें गोली मार दी। इस घटना में गोली सीधे बहादुर के पैर में लगी जिसके चलते उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं बहादुर के साथ हुई मारपीट के जबाब में उसके भाईयो ने भी आरोपीगणों के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में बलवंत सहित उसके भाईयो पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है वहीं दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मारपीट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।